• Fri. May 22nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर के नहटौर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप,

ByMoradabadprahari

May 22, 2026

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथीवाला मंदिर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार संभल जनपद के हयातनगर क्षेत्र निवासी मीनाक्षी की शादी 21 फरवरी 2026 को नहटौर निवासी मनु के साथ हुई थी। शादी को अभी महज तीन महीने ही हुए थे कि बुधवार 21 मई को मीनाक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग नहटौर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बन गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के परिजनों का आरोप है कि मीनाक्षी के साथ ससुराल में प्रताड़ना की जाती थी। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।नहटौर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *