
जम्मू कश्मीर में धर्मांतरण कराने के आरोप में दर्ज मुकदमे के मामले में पुलिस ने नाबालिग युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला से जुड़ा बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग पुत्र को एक आरोपी बहला-फुसलाकर जम्मू कश्मीर ले गया और वहां उसका धर्मांतरण करा दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को जम्मू कश्मीर से सकुशल बरामद कर लिया है।पूछताछ में युवक ने बताया कि अक्टूबर 2023 में वह आरोपी के साथ बांदीपुर गया था।जहां उसने सैलून में हेयर कटिंग का काम सीखना शुरू किया। इसके बाद वर्ष 2025 में वह बारामूला में भी सैलून में काम करता रहा। वहां कुछ युवकों के संपर्क में आने के बाद

अप्रैल 2026 में वह कुपवाड़ा चला गया और एक सैलून में काम करने लगा।युवक ने पुलिस को बताया कि करीब दो सप्ताह पहले वह अपने घर भी आया था।जहां उसके रिश्ते की बातचीत चल रही थी। इसके बाद वह दोबारा कुपवाड़ा लौट गया और 15 मई को वहां की एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन करने की बात कही।फिलहाल पुलिस युवक से विस्तृत पूछताछ कर रही है। एसपी अभिषेक झा का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि उसका किन-किन लोगों से संपर्क था और पूरे मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
