• Fri. May 22nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

शिशु वाटिका इण्टर कॉलेज में समर कैम्प के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ किया,

ByMoradabadprahari

May 22, 2026

मुरादाबाद, शुक्रवार को शिशु वाटिका इण्टर कॉलेज में समर कैम्प के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती रेनू भारद्वाज जी एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता जी ने बच्चो को योग की सूक्ष्म क्रियाएँ सिखायी इसके उपरान्त उनको अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्रणायाम कराया गया। सूक्ष्म क्रियाएँ व प्राणायाम के दौरान दोनों योग अध्यापिकाओं ने बच्चों को इन प्राणायाम के लाभबताये एवं समय भी बताया कि इन्हे कब करना चाहिए एवं कब नही करना चाहिए।योग से सम्बन्धित क्रियाओं के बाद अध्यापिका कुमारी सारिका जी ने बच्चों को क्रॉफ्ट के माध्यम से बटरफ्लाई एवं थर्माकॉल से गुड़िया बनाना सिखाया गया । इस दौरान बच्चों ने इसे सीखने में अत्यन्त रूचि दिखाई एवं घर पर इसे पुनः बनाने का निर्णय भी किया। इसके उपरान्त ब्रिजेश सर द्वारा बच्चो को शतरंज भी सिखाया एवं खिलाया गया। बच्चे शतरंज सीखने के लिए बहुत उत्साहित थे सर के द्वारा बच्चों को बड़े प्यार और स्नेह के साथ खेल के नियम व तरीके सिखाये गये। इन सब के अलाबा अन्य खेल भी विधालय में बच्चो के लिए आयोजित किये गये जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। आज के समर कैम्प के द्वितीय दिवस के समापन पर विधालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *