
मुरादाबाद, ज्ञात हो कि हरियाणवी डांसर 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम आई थी जहाँ पर उन्होंने अश्लील डांस किया था जिस कारण भीड़ उत्तेजित होकर बेकाबू हो गई थी,भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिस ने लाठीचार्ज किया था,लाठीचार्ज में कई दर्शक घायल हुए थे और यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अबहेलना करते हुए देर रात तक डीजे भी बजाया गया था तथा सरकारी धन का दुरूपयोग भी किया था,शहर जाम हो गया था !
इससे नाराज होकर गायत्री नगर निवासी अपना दल कमेरावादी के मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कार्यवाही हेतु एसओ सिविल लाइन व एसएसपी महोदय को प्रार्थना पत्र दिये थे कोई कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने अपने अधिवक्ता वैभव अग्रवाल के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मुरादाबाद की अदालत मे वाद दायर किया था जिसकी सुनवाई एसीजेएम कोर्ट संख्या 5 मे चल रही है जिसमे आज सुनवाई की तारीख थी,आज अंतिम वहस हुई नाययलय के द्वारा वहस सुनने के उपरांत पत्रावली को वास्ते आदेश सुरक्षित रख लिया है !
