• Mon. May 18th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में 17 मई 2026 को अंशकालिक अनुदेशकों के लिए सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

ByMoradabadprahari

May 17, 2026

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया था ताकि प्रदेश के लगभग 24,717 अनुदेशकों को इस सौगात से जोड़ा जा सके

मुरादाबाद। पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को अंशकालिक अनुदेशकों के लिए ‘सम्मान समारोह एवं चेक वितरण’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे देख अनुदेशक उत्साहित नजर आए।

जिलाधिकारी एवं जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में अनुदेशकों को उनके बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए गए। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए इसे 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी अनुदेशकों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी अनुदेशक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *