• Mon. May 18th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के द्वारा नई पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

ByMoradabadprahari

May 17, 2026

MORADABAD ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल और नवागत जिलाधिकारी मुरादाबाद राजेन्द्र पैंसिया के द्वारा कांठ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आज दोपहर मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर स्थित कांठ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम गढ़ी सलेमपुर में नई पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसएसपी और डीएम मुरादाबाद के द्वारा नई पुलिस चौकी में स्थित शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित करके पूजा भी की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांठ क्षेत्र में इस नवनिर्मित पुलिस चौकी से कांठ क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा का एहसास होगा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे जिले में कुल 26 नई पुलिस चौकियों का निर्माण किया गया है। कांठ क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सलेमपुर में स्थित इस नई पुलिस चौकी के बनने से अपराध कम होगा और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का एहसास होगा। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमे क्षेत्र के अनेक लोगों के द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य भावेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर एसपी मुरादाबाद देहात कुंवर आकाश सिंह,कांठ तहसीलदार राजकुमार सिंह,कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह,जिला बिजनौर के धामपुर सीओ अभय कुमार पाण्डेय, मुरादाबाद की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे,कांठ कस्बा इंचार्ज राहुल राघव,एसआई संजीव कुमार, एसआई सुभाष चन्द्र, एसआई प्रबोध कुमार सिंह, एसआई गौरव कुमार,एसआई सतेंद्र तेवतिया,एसआई कमलदीप सिंह, सीताराम महाराज जी, मुकेश माहेश्वरी,अनिल चौहान उर्फ कुशलपाल सिंह,पवनदीप सिंह,अमनदीप सिंह,अर्शदीप सिंह,जितेंद्र सिंह,जुल्फिकार अहमद ठेकेदार, रईसउद्दीन, मुनीश चौहान, राजवीर सिंह विश्नोई,अंजना शर्मा,मधु चौहान,फईम अहमद उर्फ लालु,जावेदुज्जमा खां,पारुल चौहान,संजय चौहान, डॉ अशोक चौहान,अमन ढिल्लो, डॉ युसुफ अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *