पीतल कारोबारी के घर पर डकैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तगण को थाना नागफनी पुलिस द्वारा घटना मे लूटे गये 23,05,000/- (तेईस लाख पांच हजार रुपये) व घटना मे प्रयुक्त अवैध शस्त्रो के साथ किया गिरफ्तार ।

अवगत कराना है कि दिनांक 11.05.2026 की रात्रि में थाना नागफनी क्षेत्रांतर्गत एक पीतल कारोबारी मौ0 इमरान पुत्र मौ0 उस्मान निवासी अकबर कम्पाउण्ड थाना नागफनी, मुरादाबाद के घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर, परिवार के सदस्यों को डरा धमकाकर नगदी, सोने के आभूषण लूट कर भाग गये थे, जिससे क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया था। उक्त गंभीर घटना के संबंध में वादी मौ0 इमरान की तहरीर के आधार पर थाना नागफनी पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा-331(8),310(2),311 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा उक्त सनसनी खेज घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर, मुरादाबाद के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया था गठित टीमो द्वारा दिनांक 14.05.2026 को डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 05 शातिर अभियुक्तों 1- अरशद वारसी पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा उम्र करीब 27 वर्ष, 2-कुलदीप पुत्र राकेश निवासी ग्राम मनोहरपुर पोस्ट उमरी सब्जीपुर थाना मझोला मुरादाबाद उम्र करीब 26 वर्ष, 3-रवि कुमार पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम बिजरा पोस्ट व थाना नोगांवा सादात जनपद अमरोहा उम्र करीब 26 वर्ष, 4-निक्की पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा, 5-अरीबा पुत्री मौ0 इमरान निवासी अकबर कम्पाउण्ड थाना नागफनी, मुरादाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया गया था । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में लूटी गयी नकदी 47,24,000/- (सैंतालीस लाख चौबीस हजार रुपये), घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र (01 अवैध तमंचा 32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 03 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस) व 02 कार बरामद की गयीं थी। साक्ष्य संकलन/बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा-317(3) बीएनएसएस व 3/25 आर्म्स की बढोत्तरी की गई थी तथा अभियुक्तगण नदीम पुत्र जमील निवासी ग्राम पपसरा खादर थाना गजरौला जनपद अमरोहा , बिट्टू उर्फ सतेन्द्र पुत्र शीशपाल, आदित्य पुत्र ब्रहमपाल निवासीगण तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा का नाम साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.नदीम पुत्र जमील निवासी ग्राम पपसरा खादर थाना गजरौला जनपद अमरोहा 2. बिट्टू उर्फ सतेन्द्र पुत्र शीशपाल 3. आदित्य पुत्र ब्रहमपाल निवासीगण तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में लूटी गयी नकदी 2305000/- (तेईस लाख पांच हजार रुपये), घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र (01 अवैध तमंचा 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस) बरामद किये गये । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
- नदीम पुत्र जमील निवासी ग्राम पपसरा खादर थाना गजरौला जनपद अमरोहा उम्र करीब 23 वर्ष
- बिट्टू उर्फ सतेन्द्र पुत्र शीशपाल निवासी तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा उम्र करीब 21 वर्ष
- आदित्य पुत्र ब्रहमपाल निवासी तिगरिया भूड थाना गजरौला जनपद अमरोहा उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगीः-
23,05,000/- (तेईस लाख पांच हजार रुपये)
03 मोबाईल फोन (स्मार्टफोन)
02 अवैध तमन्चा 315 बोर तथा 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
01 अवैध तमंचा 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-73/2026 धारा-331(8),310(2),311, 317(3),61(2) बीएनएसएस व 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार थाना नागफनी
2-व0उ0नि0 सनुज कुमार थाना नागफनी
3-उ0नि0 तेजेन्द्र सिंह थाना नागफनी
4-का0 विपिन कुमार थाना नागफनी
5-का0 सुधीर वर्मा थाना नागफनी
6-का0 शेखर मलिक थाना नागपनी
टीम बी-
1-उ0नि0 केशव त्यागी थाना नागफनी
2-उ0नि0 नरेश कुमार थाना नागफनी
3-कां0 आकाश कुमार थाना नागफनी
4- का0 भानु प्रताप सिह थाना नागफनी
5-कां0 नवीन तोमर थाना नागफनी
