• Sun. May 17th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड छजलैट में स्थित पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

ByMoradabadprahari

May 16, 2026

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित पाया गया जिसमें 01 सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश व 01 सहायक अध्यापक अर्जित अवकाश पर थे। विद्यालय की समस्त कक्षाओं में जाकर कक्षा में हो रहे पठन-पाठन की विस्तार से जानकारी ली गई। विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से देखा गया। सीडीओ ने विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कांठ को निर्देश दिए एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सफाई कर्मी से सफाई कराने हेतु एडीओ पंचायत से वार्तालाप करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय में नामांकन को बढाने हेतु निर्देश दिए गये। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जिसके अनुक्रम में संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय कांठ में संचालित ICT Lab का अवलोकन किया गया जिसके अनुकम ICT Lab के कुशल संचालन कराये जाने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। निपुण प्लस ऐप पर नामांकित समस्त छात्र-छात्राओं का नियमित असस्मेंट कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *