• Fri. May 15th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपी मशीन का शुभारंभ:मरीजों को मिलेगी आधुनिक सर्जरी की सुविधा,

ByMoradabadprahari

May 15, 2026

बिजनौर के जिला अस्पताल में गुरुवार को अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपी मशीन का शुभारंभ किया गया।बिजनौर सदर विधायक सूची मौसम चौधरी और बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से जिले के हजारों मरीजों को आधुनिक सर्जरी का लाभ मिल सकेगा।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, लेप्रोस्कोपी एक आधुनिक सर्जरी पद्धति है। इसमें बड़े चीरे के बजाय छोटे चीरे के माध्यम से कैमरे और विशेष उपकरणों की सहायता से ऑपरेशन किए जाते हैं। इस प्रक्रिया से मरीज को कम दर्द होता है।संक्रमण का खतरा घटता है और वे जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट सकते हैं।विशेषज्ञों ने बताया कि इस मशीन के जरिए पित्त की थैली,अपेंडिक्स,हर्निया और पेट से जुड़ी कई अन्य बीमारियों के ऑपरेशन आसानी से किए जा सकेंगे। पहले इन सर्जरी के लिए मरीजों को मेरठ, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध होगी। प्रधानाचार्य तुहीन वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि लेप्रोस्कोपी मशीन का ट्रायल चार दिन पहले सफलतापूर्वक कर लिया गया था, जिसमें दो मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा चुके हैं।सदर विधायक सूची मौसम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक मशीन लगने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आधुनिक उपकरणों के आने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा और जिला अस्पताल की सेवाए मजबूत होंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार बढ़ाई जा रही नई सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *