
कांठ तहसील कार्यालय के निकट में ही स्थित कांठ तहसील के सभी वकीलों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुरादाबाद के मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया है। जिसके कारण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षणार्थिओ के साथ ही कांठ तहसील के सभी वकीलों के लिए आने जाने का मार्ग भी अवरुद्घ हो गया है।जिसके कारण अब उन सभी लोगों को अवरूद्ध होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांठ तहसील के सभी वकीलों ने आने वाले दिनों में इस समस्या को जल्दी ही दूर करने की मांग की है। बरसात से पहले जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए कांठ नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कांठ तहसील के पास ही मुख्य मार्ग के किनारे पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और तहसील में वकीलों के परिसर के सामने तक पहुंच गया जेल। बीते चार दिन से यहां पर वकीलों और डायट के अधिकारियो,कर्मचारियों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए मार्ग अवरुद्घ हो गया है। एक ओर जहां डायट परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे काफी विद्यार्थी यहां से जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कांठ तहसील के सभी वकीलों के चैंबर भी इसी मार्ग पर स्थित होने के कारण अब अनेक वादकारियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि निर्माण कार्य करने वाले कर्मचारियों के द्वारा लोहे के कुछ पटरे डालकर पैदल राहगीरों के लिए आने जाने की व्यवस्था बनी हुई है लेकिन वाहनों से आने जाने वाले लोगों और अनेक वकीलों को अपने वाहन बाहर मुख्य मार्ग पर खड़े करने पड़ रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों और कांठ तहसील के वकीलों ने शीघ्र ही नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद मार्ग को खोलने की मांग की है।
