यूपी मे सरकार बनी तो शराब और बुलडोजर दोनो करेंगे बंद।

नगीना लोकसभा सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने ऐलान किया है कि यदि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनी,तो उत्तर प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और बुलडोजर कार्रवाई रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत के बल पर पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। सांसद ने मेरठ जिले के कैंट स्थित गुरुकुल गार्डन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार आसपा पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। जनता परिवर्तन चाहती है और नगीना की तरह पूरे यूपी में पार्टी को समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की कि सरकार बनने पर इंटर तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी और पहली कैबिनेट बैठक में विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होगा। सांसद ने सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो बुलडोजर मेरठ में नहीं रुका, उसे रोका जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी तंज कसते हुए ईंधन बचाने के मुद्दे को उठाया और सवाल किया कि यह बात पहले चुनावों से पहले क्यों नहीं कही गई। पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
