
मुरादाबाद। माननीय राज्यपाल महोदय (उत्तराखंड सरकार) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के जनपद आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने राज्यपाल महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। जनपद आगमन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल महोदय को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।राज्यपाल महोदय के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी कर दिए गए थे।
