
मुरादाबाद, मंगलवार को सिंचाई खंड मुरादाबाद की मासिक बैठक मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई उपाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने तथा संचालन प्रमोद कुमार जी ने किया। सर्वप्रथम पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।अधिकांश कार्य पूर्ण हुए तथा कुछ कार्य जैसे नलकूप संख्या 240 एजी की पाइपलाइन तथा महमूदपुर रजवाहा को कोकरपुर से बढाकर गागन नदी तक पूर्ण कर दिया जाए। बजट उपलब्ध होते ही यह कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। शिवपुरी मुंडापांडे महाविद्यालय के पुल की फाइल अधिशासी अभियंता धामपुर के पास से शीघ्र ही भेज दी जाएगी। सभी तालाब और पोखरों को 2 जून से पहले पहले भरने का आदेश अध्यक्ष महोदय ने दिया।सभी नहर एवं नलकूप इस कार्य में सहयोग करेंगे।अधिकांश नहरों में पानी टेल तक पहुंचा दिया गया है।कुछ नहरें शेष हैं जिनमें अगले सप्ताह तक टेल तक पानी पहुंच जाएगा। वर्तमान में कुलाबे, बाढ़ और सूखे की कोई समस्या नहीं है। तहसील ठाकुरद्वारा में ग्राम मुनीमपुर में पूर्व प्रधानाचार्य श्री रघुनाथ सिंह ने एक सरकारी ट्यूबवेल की मांग रखी। यह कार्य भी शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।इस समय 540 ट्यूबवेल में से केवल दो यांत्रिक दोष के कारण तथा तीन विद्युत दोष के कारण बंद हैं जिन्हें एक सप्ताह के अंदर-अंदर ठीक करने का आदेश अध्यक्ष महोदय ने दिया। सभी नलकूपों को 10 घंटे, ग्रामीण लाइन से जुड़े लड़कों को 18 घंटे तथा शहरी क्षेत्र से जुड़े नलकूप को 23 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बैठक में आरपी सिंह अधिशासी अभियंता नहर, नीरज कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता नलकूप,श्रद्धा भट्ट अभियंता नलकूप,अमित कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी, राकेश कुमार नलकूप खंड प्रथम मलखान सिंह जी कालागढ़ उपखंड मुकेश कुमार उपाध्याय अभियंता बाढ़ खंड, सुशील यादव तथा अंकुर पाल विद्युत विभाग आदि उपस्थित रहे।
