• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

शिशु वाटिका इंटर कॉलेज में बच्चों को भविष्य में कुछ करने एवं बनने के लिए career counselling का अयोजन किया गया।

ByMoradabadprahari

May 11, 2026

दिनांक 11.05.2026 सोमवार को शिशु वाटिका इंटर कॉलेज गोविंद नगर, मुरादाबाद में बच्चों को भविष्य में कुछ करने एवं बनने के लिए career counselling का अयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारम्भ विद्यालय प्रबन्धक अनुज अग्रवाल , मुख्य वक्ता श्रीमती दीक्षा गुप्ता (senior counsellor of genesis Institute), श्रीमती निकिता सिंह (counsellor) ,विद्यालय प्रधानाचार्य हरिनिवास गुप्ता , उपप्रधानाचार्या श्रीमती निगम रस्तोगी ने किया। इस आयोजन में श्रीमती दीक्षा गुप्ता (senior counsellor of genesis Institute), एवं श्रीमती निकिता सिंह (counsellor) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उ‌द्देश्य बच्चों को अपना लक्ष्य बनाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता श्रीमती दीक्षा गुप्ता जी ने बताया कि भारत में ऐसे अनेक विधार्थी है जो बिना लक्ष्य के पढाई कर रहे है जिनको अपना 12th पास करने के बाद समझ नही आता है कि उनको अब क्या करना चाहिए और वो जल्दवाजी में गलत निर्णय ले लेते है और बाद में पछताते है। जिस कारण उनका बहुत सारा समय और पैसा खराब हो जाता है। श्रीमती दीक्षा गुप्ता जी ने बताया कि इस समस्या से बचने के लिए सभी बच्चे Genesis Institute में आ सकते है वहाँ उनको उनके भविष्य से सम्बन्धित सही Guidance दिया जायेगा ताकि वे अन्य विद्यार्थियों की तरह अपना समय और धन नष्ट न कर सके। इसी क्रम में विद्यालय प्रबन्धक श्री अनुज अग्रवाल जी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य श्री हरिनिवास गुप्ता जी ने भी बच्चो को समझाया कि अगर आप बिना लक्ष्य बनाये कठिन परिश्रम करते हुए पढाई कर रहे हैं तो आपको जीवन में एकदम सफलता नहीं मिलती और कई बार आप गलत रहा में चल पड़ते है जिसका एहसास आपको बाद में होता है ऐसा न हो इसलिए सही Guidance जरूरी है। अतः सभी बच्चों को इस काउंसलिंग का लाभ उठाते हुए जेनेसिस इंस्टीट्यूट अपने माता-पिता के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *