• Fri. May 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मण्डलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई।

ByMoradabadprahari

May 8, 2026

मुरादाबाद,बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग ने समिति को बताया कि मुरादाबाद में पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के कि0मी0 164 में, प्रेम वण्डर लैंड के समीप स्थित सम्पार संख्या 413-ए पर अतिरिक्त दो लेन ऊपरी गामी सेतु के निर्माण हेतु कार्य योजना, जिलाधिकारी से अनुमोदित कराकर विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। बैठक में डियर पार्क के संचालन के सम्बन्ध में वन विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि डियर पार्क का पीपीपी मॉडल सम्भव नहीं है डियर पार्क के संचालन हेतु रू 174.40 लाख की सौंदर्यीकरण योजना तैयार कर प्रेषित की गयी है, बजट प्राप्ति के पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। ई – वेस्ट रिसाइक्लिंग व कलेक्शन कराये जाने के सम्बन्ध में अपर नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि 17 ई-वेस्ट कलेक्शन केन्द्र स्थापित है। इस पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि ई-वेस्ट डिस्पोजल के लिये जागरुकता अभियान चलाकर प्रचार प्रसार किया जाये। लक्ष्मीपुर कट्टई इण्डस्ट्रियल एरिया को नियोजित करने व 12, 18, एवं 24 मी0 रोड को नियोजित करने के प्रकरण में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि उस एरिया में साइनबोर्ड, पब्लिक टॉयलेट आदि आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गयी है। धन्नूपुरा सी०एन०जी० पम्प के सामने की सड़क निर्माण कराने विषयक प्रकरण में अवगत कराया गया कि सड़क को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में सम्मिलित कर लिया गया है तथा धनराशि प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी जिस पर समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में आयुक्त द्वारा एन एच आई, पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को निर्देश दिये गए कि शहर में जगह-जगह पर लगी अनधिकृत होर्डिंग को हटवाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में श्री पंकज वर्मा सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, श्री दीपेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग मुरादाबाद, श्री डी०के० गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण विभाग मुरादाबाद, श्री राजीव मित्तल अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई, सुश्री गेसू मौर्या क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, श्री अशोक कुमार चौरसिया मुख्य अभियन्ता विद्युत, श्री शशिकान्त डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी स्टेट ब्रिज कोर्पोरेशन, श्री जितेन्द्र कुमार उप निदेशक विद्युत सुरक्षा, श्री राकेश उपाध्याय टर्मिनल हेड हिन्द टर्मिनल प्रा०लि०, श्री रवि कटारिया चेयरमेन आई०आई०ए०, श्री आजम अंसारी इत्यादि उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *