• Fri. May 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

भारतीय जनता पार्टी कांठ मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,

ByMoradabadprahari

May 7, 2026

भारतीय जनता पार्टी कांठ मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमे संगठन के नवनियुक्त प्रवासी चौधरी हुकम सिंह एवं संगठन के मंडल प्रभारी और पार्टी के जिला मंत्री चौधरी विक्रांत सिंह का आतिथ्य प्राप्त हुआ।बैठक में प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री विक्रांत सिंह ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा बूथ को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया ।उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने बूथ पर पूरी निष्ठा से कार्य करना है। और केंद्र में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।संगठन प्रवासी चौधरी हुकम सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती आवश्यकहै। शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों से आह्वान करता हूं कि वह बूथ समिति सूचियों का सत्यापन करें। नए कार्यकर्ताओ को जोङे।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान एवं संचालन महामंत्री चंचल पाल ने किया।बैठक मे मुख्यतः सत्यवान सिंह राजपूत,सूरज सिंह,दयाराम सिंह,प्रमोद चौहान,देवेंद्र सिंह,बलवंत सिंह ओम प्रकाश सिंह,अमरीश शर्मा, नेपाल सिंह,रिजवान अल्वी, जयपाल सिंह,शीशराम सिंह, राजवीर सिंह,जयवंत जाटव, सर्वेश पाल,कैलाश सिंह, पारुल चौहान,संतोष चौहान,सतवीर कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *