• Tue. Apr 28th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर,अस्पतालों और नर्सिंग होम में अग्निशमन विभाग का बड़ा अभियान, सुरक्षा मानकों की हुई जांच

ByMoradabadprahari

Apr 28, 2026

11 चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण,260 लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

बिजनौर। महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद बिजनौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चिकित्सा संस्थानों का गहन निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया और वहां मौजूद स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत बिजनौर, नजीबाबाद और नगीना क्षेत्र के कुल 11 अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थानों की जांच की,

बिजनौर शहर: बिना प्रकाश हॉस्पिटल, सुमित्रा नर्सिंग होम, गायत्री नर्सिंग होम (सिविल लाइन्स), सद्भावना हॉस्पिटल और अग्रवाल गैस्ट्रो हॉस्पिटल (नजीबाबाद रोड)।नजीबाबाद: श्री जी हॉस्पिटल, चंद्रा क्लिनिक, बाला जी नर्सिंग होम और जय ईश्वरी हॉस्पिटल।नगीना: एवन हॉस्पिटल और यावर क्लिनिक।

अभियान के दौरान केवल मशीनों की जांच ही नहीं की गई, बल्कि मानवीय सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। विभाग द्वारा लगभग 260 व्यक्तियों (अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों) को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों को सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) का उपयोग कैसे किया जाए।

अग्निशमन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *