• Thu. Apr 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया।

ByMoradabadprahari

Apr 29, 2026

MORADABAD,भारतीय जनता पार्टी मंडल कांठ में आज रामलीला मैदान के बाहर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के ईंडी गठबंधन का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया ।लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था लागू करने एवं देश में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर जो नारी शक्ति बंधन अधिनियम लाया गया था,इसका विरोध इंडी गठबंधन द्वारा किया गया ।जो देश की आधी आबादी नारी शक्ति का घोर अपमान है। समाजवादी पार्टी ,कांग्रेस वाले ईंडी गठबंधन ने नारी शक्ति का विरोध करके अपनी राष्ट्र विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। ईंडी गठबंधन नहीं चाहता कि समाज में नारी को सम्मान मिले ।ईडी गठबंधन नहीं चाहता नारी की भूमिका राष्ट्र निर्माण में हो सके ।ईंडी गठबंधन नहीं चाहता महिलाएं सुरक्षित हों । ईंडी गठबंधन नहीं चाहता कि नारी की राजनीति में सक्रिय भूमिका हो । वह नहीं जानता कि नारी हमारे देश का मान है ,स्वाभिमान है , नारी हमारी संस्कृति का अभिमान है। इसलिए इंडी गठबंधन से जुड़े सभी राजनीतिक दलों को नारी श्राप का कोप भाजक बनना पड़ेगा। सपा और कांग्रेस का पुतला फूंकते समय महिलाओं ने आक्रोशित नारेबाजी की।देश की महिलाओं ने ठाना है। इंडी गठबंधन को हराना है। इस अवसर पर सभासद प्रीति जाटव, मंडल उपाध्यक्ष मधु चौहान ,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा निमेश कश्यप,मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान ,नि वर्तमान जिला महामंत्री राजन विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यवान सिंह राजपूत, प्रमोद चौहान,देवेंद्र सिंह,डॉक्टर नेपाल सिंह,जीतू वर्मा ,गन्ना डायरेक्टर सचिन उर्फ बंटी, रिजवान अल्वी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *