• Tue. Apr 28th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ नगर के पुराने बस स्टैंड पर वन विभाग की सहमति से हरे भरे वृक्ष को जबरन कटवाया गया,

ByMoradabadprahari

Apr 27, 2026

मुरादाबाद कांठ , नगर के पुराने बस स्टैंड पर स्थित एक पुराने और विशालकाय नीम के हरे भरे पेड़ को गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सुरेन्द्र सिंह विश्नोई ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा जबरन कटवा दिया है। इस हरे भरे पेड़ की छाया में कांठ नगर से बाहर धामपुर,नगीना,नजीबाबाद, हरिद्वार,देहरादून और ऋषिकेश जाने वाले बस यात्री बस की प्रतीक्षा में खड़े रहते थे। गर्मी के मौसम में अनेक यात्री इसी पेड़ के नीचे खड़े होकर गर्मी से राहत महसूस करते थे।इस विशालकाय वृक्ष पर अनेक पक्षी अपना घोंसला बना कर रहते थे। अब इस वृक्ष के कट जने के कारण इंसानों के साथ ही पक्षियों का भी जीना मुश्किल हो गया है। इस बड़े वृक्ष की छांव में अनेक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती थी।कांठ नगर के इस एकमात्र वृक्ष के कट जाने के कारण एक किलोमीटर हरिद्वार मार्ग पर और एक किलोमीटर मुरादाबाद मार्ग पर कोई भी पेड़ नहीं बचा है। अब इसी पेड़ का कटा हुआ भाग हरिद्वार मुरादाबाद मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। इस कार्यवाही से वन विभाग और कांठ नगर के संभ्रांत व्यक्ति के द्वारा कांठ क्षेत्र के लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *