• Sun. Apr 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सड़क दुर्घटना में फंसे दो लोगों का अग्निशमन दल ने किया सफल रेस्क्यू

ByMoradabadprahari

Apr 26, 2026

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): नूरपुर-मुरादाबाद रोड पर आज सुबह दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक और परिचालक मलबे के बीच फंस गए। बिजनौर अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को सुबह 05:52 बजे अग्निशमन केंद्र बिजनौर को सूचना मिली कि नूरपुर-मुरादाबाद रोड पर दो ट्रकों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही बिजनौर केंद्र से रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर ट्रक संख्या PB 10 FF9677 और ट्रक संख्या UP 25 CT4280 के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण चालक और परिचालक अंदर ही फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन अग्निशमन यूनिट ने स्थानीय पुलिस और वहां मौजूद नागरिकों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। जेसीबी (JCB) और अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से, अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी सूझ-बूझ और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला।

बचाव कार्य के दौरान मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय, स्थानीय पुलिस बल और बिजनौर अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *