• Sat. Apr 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

टायर फटने से तेल का रिसाव के कारण बड़ा हादसा होने से बचा दमकल कर्मी मैके पर मौजूद

ByMoradabadprahari

Apr 25, 2026

डॉ0 राजीव कुमार पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी तत्काल मौक़े पर पहुँच गये

बिजनौर , दिनांक 25.04.2026 को समय 10:50 बजे अग्निशमन केंद्र धामपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि धामपुर – नगीना रोड पर ग्राम मिलक जहांगीराबाद मोड़ के पास ट्रक नंबर UP 65 JT 9984 पेट्रोल से भरा होने के कारण टायर फट गया है एवं तेल का रिसाव हो रहा है। सूचना प्राप्ति के तत्काल बाद अग्निशमन यूनिट अतिशीघ्र मौक़े पर पहुंची देखा कि ट्रक से तेल का रिसाव लगातार हो रहा था। जिस पर अग्निशमन यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन द्वारा फोम के माध्यम से लगातार पंपिंग करते हुए आसपास का क्षेत्र सुरक्षित किया। ट्रक को रोड के किनारे करते हुए लगातार पंपिंग करते रहे, आग लगने की सम्भावना के दृष्टिगत अग्निशमन केंद्र नगीना से भी अतिरिक्त मोटर फायर इंजन को बुलाया गया। आग की सूचना मिलते ही डॉ राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद बिजनौर एवं शीशपाल सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, बिजनौर भी तत्काल मौक़े पर पहुँच गये। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद बिजनौर के कुशल निर्देशन में तेल के टैंकर पर फोम की पंपिंग करते हुए एवं पैट्रोल पम्प के मैनेजर को सूचित किया गया। कंपनी के मैनजर द्वारा अन्य ट्रक बुलाकर तेल को टैंकर में रिफिल किया गया। अग्निशमन यूनिट द्वारा लगातार फोम का प्रयोग करते हुए साहस का परिचय देते हुए तेल का दूसरे टैंकर में रिफिल होने तक डटे रहे। रिफिल का कार्य पूर्ण होने पर ही अग्निशमन यूनिट अपने – अपने अग्निशमन केंद्रों के लिये वापस रवाना हुई। स्थानीय पुलिस भी मौक़े पर मौजूद थी। कोई जनहानि नही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *