• Thu. Jun 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

पागबड़ा, जनपद मुरादाबाद में “महिला जन आक्रोश पदयात्रा” का आयोजन किया गया

ByMoradabadprahari

Apr 24, 2026

मुरादाबाद, महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लागू न किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 24/4/2026 आज सायं 5:00 बजे पागबड़ा, जनपद मुरादाबाद में *महिला जन आक्रोश पदयात्रा* का आयोजन किया जा गया है है।यह पदयात्रा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा इस महत्वपूर्ण अधिनियम को लागू न होने देने के विरोध स्वरूप निकाली जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विपक्षी दलों की नीतियों के प्रति जनआक्रोश प्रकट करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आदेश चौधरी उपस्थित रहीं (जिला उपाध्यक्ष भाजपा).संयोजक लवी सक्सेना ,मंडल की अध्यक्ष, ममता रुहेला , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शशि चौहान , सिंपल चौहान, कशिश चौहान, पूजा राघव,मीरा सागर,व महिला मोर्चा की सभी बहने उपस्थित रही पदयात्रा में क्षेत्र की अनेक महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी महिला शक्ति एवं क्षेत्रवासियों ने पुरजोर विरोध करते हुए कांग्रेस व सपा का पुतला दहन किया जन आक्रोश पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित होने पर , जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *