
चांदपुर (बिजनौर) के विवेकानन्द इंटर कॉलेज, दरबाड़ा ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को साबित कर दिया है। विद्यालय का परिणाम न सिर्फ सराहनीय रहा।बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के उच्च मानकों की मिसाल भी बना। इंटरमीडिएट रिजल्ट का कुल परिणाम: 94.2% शिवानी – 86.4% पलक – 83.2% नंदनी तोमर – 79.2%।हाईस्कूल रिजल्ट हाइलाइट्स:कुल परिणाम: लगभग 99% झलक – 88.66% अक्षरा चौधरी – 85.66% वंश तोमर – 85.16% विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों का भी आभार जताया।जिनके सहयोग और विश्वास से यह सफलता संभव हो सकी।विवेकानन्द इंटर कॉलेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत,अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
