• Fri. Apr 24th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

गैस रिफ्लिंग का धंधा बंद कराने की माँग की ! चार पहिया वाहनो मे गैस भरने से हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा

ByMoradabadprahari

Apr 24, 2026

मुरादाबाद, अपना दल कमेरावादी (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्षा ठाकुर मंजु राठौर के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर लाइनपार श्रीराम कालोनी,शिव पार्वती मन्दिर के सामने जागेश नामक व्यक्ति का दशकों से चल रहे गेस रिफ्लिंग का धंधा बंद कराने की माँग की !ज्ञात हो कि जागेश दशकों से गेस रिफ्लिंग का धंधा कर रहा है चार पहिया वाहनो मे भी गेस भरता है कभी भी बड़ा और भयानक हादसा हो सकता है ! 4 व 17 अप्रेल को जिला पूर्ति व पुलिस विभाग मे शिकायत की,जन सुनवाई पोर्टल भी शिकायत की लेकिन उपरोक्त की साठ-गांठ के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई ! जिला अध्यक्षा ठाकुर मंजु राठौर ने कहा कि एक ओर गेस की भारी किल्लत है वहीं दूसरी ओर जागेश धड़ल्ले से गेस रिफ्लिंग कर रहा है यदि तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यलया पर भूंख हड़ताल पर बैठेंगे ! ज्ञापन देने वालों मे मण्डल अध्यक्षा डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा,प्रवेश देवी,सुमन देवी,आँचल कश्यप,अनिता कश्यप,धर्मेंद्र कश्यप,राजू सैनी,आदि मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *