मुरादाबाद,मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने बताया कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग/उपकरण जैसे हाथ पैर/कैलीपर्स, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, एमआर किट, लेप्रोसी किट, स्मार्ट फोन, टेबलेट आदि प्राप्त कराये जाने के लिए चिन्हाकंन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें विगत 03 वर्षो से इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है (छात्र/छात्राओं को प्रत्येक वर्ष) कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण आवेदन पत्र एकत्र करने के लिए चिन्हाकंन हेतु प्रत्येक विकास खण्डों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 28 एवं 29 अप्रैल को विकास खण्ड सभागार डिलारी में, दिनांक 30 अप्रैल एवं 02 मई 2026 को विकास खण्ड सभागार ठाकुरद्वारा में, दिनांक 04 मई एवं 05 मई को विकास खण्ड सभागार कुन्दरकी में, दिनांक 06 मई एवं 07 मई को विकास खण्ड सभागार बिलारी में, दिनांक 08 मई एवं 11 मई को विकास खण्ड सभागर में मूढापाण्डे में, 12 मई एवं 13 मई को विकास खण्ड सभागार भगतपुर टांडा में, दिनांक 14 मई एवं 15 मई को विकास खण्ड सभागार छजलैट में तथा 16 मई एवं 18 मई 2026 को विकास खण्ड सभागार मुरादाबाद में शिविर आयोजित किए जाएंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा निर्गत निर्धारित गरीबी रेखा की सीमा का आय प्रमाण पत्र अथवा सांसद, . विधायक. महापौर . पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष. जिला पंचायत अध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र, सामान्य निवास प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र, चिकित्साधिकारी का उपकरण हेतु संस्तुति प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगतायुक्त रंगीन फोटो उपलब्ध कराना होगा। पात्र अभ्यर्थी बेवसाइट divyangjanup.upsdc.gov.in पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रत्येक विकास खण्डों में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु चिन्हाकंन शिविर होंगे आयोजित
