
.MORADABAD,.आज हरिद्वार में बाबा हठयोगी जी महाराज,तीर्थचार्य स्वामी रामविशाल दास जी महाराज, स्वामी अरुण कृष्ण महाराज जी,बड़े भाई कुलदीप विद्यार्थी जी एवं तमाम साधु संतों के सानिध्य में सहारनपुर निवासी शहजाद पंवार ने अपने समस्त परिवार संग पूरी सनातनी विधि विधान,यज्ञ हवन के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की। शहजाद से शंकर पंवार बनकर अपने गोत्र एवं सनातन धर्म में घर वापसी की। जब आज शंकर भैया से बात हुई तो ज्ञात हुआ कि कितना दुख दर्द,उत्पीड़न उन्होंने और उनके परिवार ने कई वर्षों से झेला है। जब लगातार वह बर्दाश्त करते रहे तो उन्होंने मन बनाया कि हम अपने सबसे प्राचीन और पवित्र धर्म सनातन में वापसी करेंगे। इसलिए आज हरिद्वार में गंगा नदी में स्नान कर,हवन पूजन के बाद उन्होंने घर वापसी की और बहुत ही खुश होकर उन्होंने आगे जीवन यापन के लिए प्रण लिया। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा तीर्थचार्य स्वामी रामविशाल दास जी महाराज का जो वीर सेना की समस्त टीम को आमंत्रित किया और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्रदान किया।आज देवभूमि हरिद्वार में सभी संतो ने वीर सेना के प्रति अपने अपने विचार रखें और वीर सेना के सभी युवा कार्यकर्ताओं को समाज और सनातन के कार्यों के लिए प्रेरित किया और हाल ही में पूर्व मुस्लिम पद यात्रा के लिए सम्मानित किया,साधुवाद किया, जिसके मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।बिजनौर से साथ चल रही वीर सेना टीम का मै आभार व्यक्त करता हु और आशा करता हूं कि आप सनातन एवं राष्ट्र हित के कार्यों में सदैव ऐसे ही कंधे से कंधा मिला कर चलते रहेंगे। इस अवसर पर वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रसिक चौहान,विक्रांत ठाकुर,राहुल ठाकुर,मनुभव राणा,चिंटू चौहान,प्रियांशु कुमार,युधी राजपूत,मोनू राणा,जीत राजपूत,अशोक राणा,जयवीर ठाकुर,राहुल चौहान,रजत राजपूत,मोहित कश्यप,पिंटू राजपूत,हिमेश राजपूत,प्रियांशु चौहान आदि उपस्थित रहे।
