बताया जाता है कि इस अस्पताल की संचालिका बी. यू .एम.एस. डिग्री धरक है, और यह अस्पताल एक वरिष्ठ पत्रकार की देखरेख में संचालित किया जाता है

मुरादाबाद,
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना मझोला क्षेत्र के आजाद नगर स्थित जेबी हेल्थ केयर अस्पताल में लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की मौत का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने ‘नॉर्मल डिलीवरी’ का झूठा वादा किया और 9 महीने तक अंधेरे में रखकर अंत में उनके बच्चे की जान ले ली।
पीड़ित कपिल, जो मुरादाबाद के नानपुर का रहने वाला है,उसने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जुबैरिया (Zubairia) नाम की महिला के वीडियो देखे थे। इन वीडियो में अक्सर महिलाओं की डिलीवरी के क्लिप्स डालकर ‘नॉर्मल डिलीवरी’ का शत-प्रतिशत दावा किया जाता है। इन्हीं दावों से प्रभावित होकर कपिल ने अपनी गर्भवती पत्नी को यहाँ भर्ती कराया था।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें पूरे 9 महीने तक गुमराह किया। कपिल के अनुसार, ऊनको बार-बार भरोसा दिलाया गया कि सब ठीक है और डिलीवरी नॉर्मल ही होगी। लेकिन आज लापरवाही की सारी हदें पार हो गईं और हमारे बच्चे की मौत हो गई परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर केवल पैसे ऐंठने और चिकित्सकीय लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इंसाफ की मांग की।
