
मुरादाबाद,कांठ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कांठ एवं कांठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह प्रजापति जी का आज सड़क दुर्घटना के उपरांत आकस्मिक निधन हो गया। कांठ नगर निवासी राजपाल सिंह प्रजापति का आज प्रातः 12 बजे के करीब मुरादाबाद शहर में हर्थला में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद मुरादाबाद शहर के कॉसमॉस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहां के चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरोहा और भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ओमप्रकाश सिंह गोला ने कहा कि राजपाल सिंह प्रजापति जी एक सरल स्वभाव,मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्ति थे। अनेक भाजपा नेता उनके निधन की खबर सुनकर उनके कांठ स्थित आवास पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनके कांठ नगर स्थित आवास पर जाकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। मुरादाबाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि राजपाल सिंह प्रजापति की यादें हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके निधन से संगठन एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बीजेपी के पूर्व विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कांठ एवं नगर पंचायत कांठ से भाजपा प्रत्याशी रहे श्री राजपाल सिंह प्रजापति जी का आज सड़क दुर्घटना मे निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। हमने उनके आवास पर पहुंचकर उनके मृत शरीर के अंतिम दर्शन किए। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दे एवम् परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनके अंतिम यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू,पूर्व विधायक प्रत्याशी ठाकुरद्वारा ठाकुर अजयप्रताप सिंह, जिला मंत्री विक्रांत चौधरी,पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्नोई,जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी,हुकुम सिंह,देवराज सिंह जाटव, सोमवीर सिंह,मुकेश माहेश्वरी, कुंवर सुरेन्द्र सिंह,सत्यवान राजपूत,अंकुश चौहान,डॉ नेपाल सिंह चौहान,प्रमोद कुमार चौहान,देवेन्द्र सिंह चौहान,पारुल चौहान,रिजवान अल्वी,अनुज विश्नोई, गौरव विश्नोई, विशाल विश्नोई,ओमप्रकाश सिंह, अम्बरीष शर्मा,चंचल पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
