
दिनांक 31/03/2026 को समय 14 40 बजे जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रुई (कॉटन) फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।➡ उक्त फैक्ट्री में रुई से कपड़ा बनाने का कार्य किया जा रहा था।सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 06 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के कुशल नेतृत्व में फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर (FSSO) एवं अन्य फायर कर्मियों द्वारा समन्वित प्रयास करते हुए आग बुझाने का कार्य किया गया।कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा पुलिस टीम और फायर सर्विस टीम की तत्परता से बड़ी क्षति को टाल दिया गया।
