
मुरादाबाद, कांठ आज रामनवमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कांठ के मुख्य बस स्टैंड के निकट मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध माता महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे से पूर्व यज्ञ एवं हवन यज्ञ का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विश्नोई के द्वारा किया गया। हवन यज्ञ में अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विश्नोई सपत्नीक सम्मिलित हुए। हवन यज्ञ के पश्चात 12 बजे से मंदिर परिसर में ही एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें कांठ नगर और क्षेत्र के हजारों लोगों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह विश्नोई ने बताया कि कांठ नगर स्थित माता का यह पावन स्थल दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। पूरे नवरात्रि के दौरान मंदिर को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर यज्ञ, हवन, भंडारा, जागरण एवं माता जी की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन श्रद्धालुओं के मन को भाव-विभोर कर देता है।सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने और माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह विश्नोई, संदीप विश्नोई, सुबोध चौधरी, आलोक शंकर वर्मा, अजय गुप्ता, संदीप शर्मा,अथर्व, राकेश वर्मा,मानस,कुलदीप बिश्नोई,देवेन्द्र सिंह, बिट्टू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
