• Sun. Apr 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सहकारी गन्ना विकास समिति लि० कांठ की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया,

ByMoradabadprahari

Mar 28, 2026

मुरादाबाद,कांठ आज सहकारी गन्ना विकास समिति लि० कांठ जनपद मुरादाबाद की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई थी।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के सभापति सुरेन्द्र सिंह विश्नोई उपस्थित रहे। बैठक में त्रिवेणी शुगर मिल एवं अगवानपुर की दीवान शुगर मिल एवं स्योहारा शुगर मिल के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने शिरकत की। सभी मिल पदाधिकारियों ने मिल प्रबंधन द्वारा कृषि यंत्रों एवं दवाइयों पर मिलने वाली छूट को किसानों को अवगत कराया।इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ सैकड़ो की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। गन्ना समिति के डायरेक्टर गौरव चौधरी ने मिल प्रबंधन के पदाधिकारियों से किसानों को समय से गन्ने का बीज उपलब्ध कराने के लिए एवं गन्ने में प्रयोग की जाने वाली खरपतवार कीटनाशक दवाओं को सही समय पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की। तथा किसानों को अच्छी वैरायटी या उन्नत प्रकार के गन्ने के बीजों को बोने के लिए निर्देशित किया। अनेक किसानों ने किराया संबंधी या घटतोली संबंधी अनेक मुद्दों पर अपने विचार रखें। सभा में अनेक कृषि यंत्र जैसे कृषि संबंधित ड्रोन हार्वेस्टर मिनी केन,कृषि ड्रोन खरीदने संबंधित प्रस्ताव पारित किये। कांठ क्षेत्र के मुरादाबाद जिले के गन्ना किसान जो दूसरे जिले की गन्ना समितियां में शामिल है उनको वहां से हटाकर कांठ की समितियों में सम्मिलित किया जाए ताकि उन्हें समिति के गोदाम से दवाइयों पर एवं कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट का लाभ मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र बिश्नोई अध्यक्ष गन्ना समिति ने की। वार्षिक साधारण सभा में गन्ना समिति सचिव खेत सिंह एवं संचालक गण उधम सिंह,संजय कुमार,गौरव चौधरी एवं सभी डेलीगेट के द्वारा एक ग्रुप बनाकर विकास कार्यों की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए सुझाव आए। खाद गोदाम पर समय पर सभी गोदाम प्रभारी को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। वार्षिक सभा में विजयपाल सिंह चौहान सचिन चौहान,राकेश चौहान, नौबहार सिंह चौहान आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *