
MORADABAD ,महानिदेशक स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश भर में संचालित को लोकेटेड आंगनवाड़ी केन्द्रों और बाल वाटिकाओं में 3 से लेकर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए नव शुभारंभ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय चेतरामपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यह कार्य उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और ग्राम प्रधान जैनुल हसन के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के पश्चात किया गया। उसके बाद विद्यालय के स्टाफ ने कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र चौधरी ने karyakeam के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वाल वाटिका की गतिविधियों, लनिंग कॉर्नर, स्टेशनरी सामग्री, बच्चों की प्रोफाइल, बैठने की व्यवस्था, दैनिक शिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सभी बच्चों का नामांकन कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान वाल वाटिका के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। साथ ही बच्चों के द्वारा रेत पर आकृति और तरह तरह के अक्षर बनाकर अपनी सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों की सूची प्रधानाध्यापक वीरेंद्र चौधरी को सौंपी गई। ताकि उनको अगली कक्षा में प्रवेश दिलाया जा सके। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अभिभावकों को जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अनीता वचन के द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सूर्यलता, ममता रानी, नोडल शिक्षक पूजा कुमारी आदि सहित अन्य कई शिक्षकों का सहयोग रहा।
