• Sun. Apr 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

ByMoradabadprahari

Mar 26, 2026

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को सुबह से किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर 38 ट्रेनों की जांच की गई। इस वृहद टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 245 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹1,22,800 का राजस्व वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा के 149 और अनियमित यात्रा के 93 मामले शामिल रहे। साथ ही ट्रेन संख्या 12204 से 23 कार्टन अवैध पानी की बोतलें भी बरामद की गईं। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *