
मुरादाबाद, कांठ,शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों हेतु” कला, क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक महोत्सव ” के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23/03/2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ, मुरादाबाद में डायट प्राचार्य श्री बुद्ध प्रिय सिंह जी के निर्देशन में किया गया । प्रथम दिवस में कला ,क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुरादाबाद एवं संभल जनपद के सभी ब्लॉक से पांच पांच अध्यापकों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग एवं क्राफ्ट वर्क की प्रदर्शनी लगाई गई थी।दिनांक 24/03/2026 को द्वितीय दिवस में शिक्षकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन समिति में , शशि वाला एवं डाइट प्रवक्ता अंशु गुप्त रही। जनपद मुरादाबाद से दीपाली गुप्ता ब्लॉक बिलारी प्रथम स्थान पर रही, आस्था शर्मा मुरादाबाद ग्रामीण से द्वितीय स्थान पर एवं उमा सिंह डिलारी ब्लॉक से तृतीय स्थान पर रही । जनपद संभल के ब्लॉक असमोली से कुमारी सपना प्रथम स्थान पर,रविंद्र कुमार सिंह ब्लॉक गुन्नौर द्वितीय स्थान पर एवं कृष्ण वीर सिंह ब्लाक रजपुरा तृतीय स्थान पर रहे। विजेता शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में डायट प्रवक्ता आशुतोष त्यागी,अनिल कुमार यादव एवं टीना वर्मा आदि उपस्थित रहे।
