
मुरादाबाद,थाना कांठ के ग्राम कुम्हिरया जुबला में पिता और पुत्र पर हुए जानलेवा हमले में कांठ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके एसडीएम न्यायालय कांठ में पेश किया है। जानकारी के अनुसार कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरिया जुबला में आरोपी दीपक कुमार ने सुमित कुमार और उनके पिता रामपाल सिंह पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था।अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता के साथ गाली गलौच करना,मारपीट करना तथा वादी के पिता को जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से वार कर उसको घायल कर दिया था।जिससे वादी के पिता के दोनो हाथों व पैरो की हडिडया कई जगह से टूट जाने तथा अभियुक्तगण द्वारा तमंचे से कई गोलिया चलाने व वादी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कांठ थाना पुलिस ने अभियुक्त दीपक कुमार को गिरफ्तार करके एसडीएम न्यायालय कांठ में पेश किया गया था जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। इसी कड़ी में कांठ थाना पुलिस ने दूसरे अपराधी अनूप सिंह को गिरफ्तार कर करके उपजिलाधिकारी न्यायालय कांठ में पेश किया है। अभी तक तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस इन तीनों फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्दी ही इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
