
मुरादाबाद ,25 मार्च 2026 को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) जनपद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में लालबाग स्थित शक्तिपीठ कालीमाता मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया । किसान साथियों ने 1611 दीपकों से काली माता मंदिर को सजाया । काली माता की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात मंदिर के महंत सज्जन गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया । आज दीपोत्सव कार्यक्रम में अनूप कुमार मिश्रा, द्वारिकीनाथ गोस्वामी, मुकुल अग्रवाल, गोविंद सिंह, गौरव सैनी, केशव दत्त शर्मा, राहुल मिश्रा, विष्णु भारद्वाज, रिगेश शर्मा, विक्की प्रजापति, कैलाश प्रजापति, संजय सिंह, एड0 प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, हरपाल सिंह यादव, अरुण कुमार प्रजापति, योगेश कुमार, हिमांशु गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, विष्णु प्रजापति, योगेश प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, अमर सिंह प्रजापति, अमन दीक्षित, गौरव सैनी, कान्हा, समीर प्रजापति, अमन प्रजापति, सुभाष पाल, अरविंद सैनी, अरविंद कश्यप, मिथुन कश्यप, कार्तिक मिश्रा, सिद्धांत मिश्रा, राम सारस्वत, प्रभात शर्मा, सुखराम प्रजापति, दीपक कुमार, करन वर्मा, सचिन वर्मा, राजन शर्मा, शिवम प्रजापति, संदीप पाठक, राजेश सागर एवं सैकड़ो की संख्या में भाकियू तोमर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । भारतीय किसान यूनियन तोमर के सभी साथियों ने काली माता मंदिर को जयकारों से गुंजित कर दिया । सभी साथियों ने भक्तिमय होकर जय माता की, भारत माता की जय आदि का जयघोष किया ।
