
अमरोहा, जे एस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा में आज उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को महाविद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया। विशेषकर युवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित सभी नीतियों की जानकारी देने का प्रयास किया और उत्तर प्रदेश सरकार की प्रगति की भी चर्चा की। इस अवसर पर जे एस हिन्दू पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीयूष कुमार शर्मा ने सभी छात्राओं को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष प्रयासों से प्रदेश अब अपराध मुक्त हो चुका है और प्रगति के एक नए रास्ते पर चल रहा है। इसमें युवाओं को बहुत से बेहतरीन अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।देश के सभी युवा आगे बढ़ें और इन अवसरों का लाभ उठाकर प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।संगोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।
