• Wed. Mar 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा 28 मार्च को कांठ क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर चैदरी के सीबीएसई बोर्ड के द पोलार्स स्कूल का उद्घाटन करेंगी,

ByMoradabadprahari

Mar 25, 2026

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूची वीरा 28 मार्च को कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर चैदरी में स्थित सीबीएसई बोर्ड के द पोलार्स स्कूल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान सांसद श्रीमती रूची वीरा द पोलार्स स्कूल का निरीक्षण भी करेंगी। द पोलार्स स्कूल के चेयरमैन अशरफ खान ने मुरादाबाद प्रहरी के कांठ तहसील संवाददाता को बताया कि द पोलार्स स्कूल का उद्घाटन समारोह 28 मार्च को शाम ठीक चार बजे शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुरादाबाद सांसद श्रीमती रूचि वीरा चार बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगी। द पोलार्स स्कूल के चेयरमैन अशरफ खान ने बताया कि प्रारंभ में हमारे कॉलेज के 150 विद्यार्थियों के प्रवेश निःशुल्क किए जाएंगे। कॉलेज में सभी बच्चो के लिए अच्छे परिवेश और सभी प्रकार की उत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए समय समय पर खेल गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। जिससे उनका स्वास्थय बेहतर होगा।हमारे कॉलेज में बच्चो को ढोलक,तबला और हारमोनियम आदि वाद्ययंत्रों की शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। जो बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और बुद्धिमत्ता को बढ़ाने का कार्य करेंगी। हमारे कॉलेज में बच्चो की शिक्षा के लिए क्षेत्र के बेहतरीन,योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा शिक्षा प्रदान की जाएगी। कॉलेज में बेहतरीन क्लास रूम और बेहतरीन स्टाफ की व्यवस्था की गई है।कॉलेज इस शिक्षा सत्र की शुरुआत बेहतर सुविधा और बेहतर परिवेश में अच्छी व्यवस्थाओं के साथ करेगा। विद्यालय की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के स्वाध्ययन के लिए प्रत्येक विषय की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। कॉलेज में बेहतरीन सुविधाओं के साथ प्रत्येक विषय की प्रयोगात्मक लैब भी संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों की बेहतर और अच्छी पढ़ाई के लिए ओवरऑल विकास के लिए जो भी जरूरी सुविधाएं होंगी उन सभी को स्कूल में उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *