• Wed. Mar 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

दिल्ली पब्लिक स्कूल अच्छे अच्छी व्यवस्थाओं और अच्छे परिवेश में करेगा इस शिक्षा सत्र की शुरुआत,

ByMoradabadprahari

Mar 24, 2026

मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम कूचावली में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल इस शिक्षा सत्र की शुरुआत बेहतर सुविधा और बेहतर परिवेश में अच्छी व्यवस्थाओं के साथ करेगा। उक्त जानकारी स्कूल के चेयरमैन संदीप कुमार जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि 38 साल के तजुर्बेकार प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार को दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो कि करीब दस साल दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल कैंपस करीब दस एकड़ ज़मीन में बना हुआ है। जिसमें वातानुकूलित बिल्डिंग रहने वाली है। सभी वातानुकूलित क्लास रूम 1000 स्क्वेयर फीट के होंगे और करीब 2000 स्क्वेयर फीट की एक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी जिसमें विद्यार्थियों के स्वाध्ययन के लिए प्रत्येक विषय की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। कॉलेज में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ प्रत्येक विषय की प्रयोगात्मक लैब भी संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सहित गणित विषय की लैब से स्कूल को सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर 5000 स्क्वेयर फीट का एक ऑडिटोरियम भी तैयार किया गया है। विद्यार्थियों की बेहतर और अच्छी पढ़ाई के लिए ओवरऑल विकास के लिए जो भी जरूरी सुविधाएं होंगी उन सभी को स्कूल में उपलब्ध कराया जाएगा। विश्व में इस समय सबसे बड़ी उपलब्धि ए आई है जो कि बच्चों के ओवरऑल डेवेलपमेंट पढ़ाई पर हर चीज में मदद कर रही है। वह भी अच्छी विशेषताओं के साथ स्कूल में उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *