
MORADABAD ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत शनिवार को कांठ और छजलैट मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण,सेवा कार्य और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई। भाजपा के नेताओं ने सरकार की योजनाओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण व सेवा कार्यों का पढ़ाया पाठ पढ़ाया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार कोकांठ तहसील क्षेत्र के भीकनपुर स्थित द ग्रैंड फार्म में भाजपा का द्विदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। द ग्रैंड फार्म में आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री हरिओम शर्मा ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य करता है और संगठन की मजबूती के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के तहत कुल सात सत्र आयोजित किए गए। जिसमें अलग अलग पदाधिकारियों के द्वारा भाजपा की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, विक्रांत चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री हुकुम सिंह, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, संजय ढाका, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवराज जाटव, राजपाल सिंह प्रजापति, मुकेश कुमार माहेश्वरी, सूरज गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश चौहान,मंडल अध्यक्ष छजलैट आंचल चौधरी,प्रमोद कुमार चौहान,डॉ नेपाल सिंह, सोमवीर सिंह,पुष्पेन्द्र चौधरी, अम्बरीष शर्मा आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
