• Wed. Mar 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जनपद मुरादाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5 के द्वितीय फेज का शुभारंभ किया गया

ByMoradabadprahari

Mar 23, 2026

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद कु0 आकाश सिंह द्वारा नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत स्कूटी रैली को पुलिस लाइन गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 23.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कु0 आकाश सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज II का शुभारंभ किया गया । महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सशक्त व स्वालंबी बनाने एवं वैचारिक,व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु व विभिन्न महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महिला स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन मुरादाबाद से रवाना किया गया ।

मिशन शक्ति रैली को रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद से शुरू होकर पीली कोठी, फव्वारा चौराहा, इम्पीरियल, बुद्ध बाजार, टाउन हाल, गुरहट्टी, कचहरी रोड, बांग्ला गाँव (कैम्प चौकी), पीएसी तिराहा, किला तिराहा, सोनकपुर पुलिया, बिजली घर तिराहा से दाहिने, होली चौराहा, किया कट से बाएं, चौधरी चरण सिंह चौक, फव्वारा एवं पीलीकोठी में निकाला गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें, ताकि वे किसी भी कार्य में सक्षम हो सकें। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, परंतु उन्हें और अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए उनमें नेतृत्व की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना विकसित होगी तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनकर स्वाबलम्बी व आत्मनिर्भर होंगी ।

मिशन शक्ति 5.0 संबंधी शासन के विशेष निर्देश-

  • महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को त्वरित एवं कठोर सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की जाए।
  • महिला बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए सभी महिलाओं तक पुलिस की सीधी पहुँच सुनिश्चित की जाए।
  • एंटी रोमियो स्क्वॉड/महिला सुरक्षा दल को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।
  • मिशन शक्ति के तहत सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रहकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें।
  • नवरात्रि पर्व एवं अन्य आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए महिला सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

समस्त थानों पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना-
महिला सुरक्षा संबंधी समस्त पुलिस सेवाओं को एकीकृत करते हुए प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड, 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं से समन्वित स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा और पुलिस की पहुँच सीधे तौर पर प्रत्येक महिला तक स्थापित होगी।
महोदय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु सभी थानों पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी मौके पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुनेंगे और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करेंगे। इसी क्रम में ग्राम चौपाल का आयोजन कर गाँव-मोहल्लों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी संदेश दिए जाएंगे तथा महिलाओं से संवाद कर उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।

रैली के दौरान स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कांठ/लाईन अभिनव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी कटघर/अपराध वरूण कुमार, क्षेत्राधिकारी सि0ला0 कुलदीप कुमार गुप्ता एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *