
MORADABAD,कांठ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के तत्वाधान में आज चौथे दिन कांठ नगर के रामलीला मैदान में आयोजित किए जा रहे विशाल मेले में छजलैट ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राजयोगी बीके शरद जी ने उनको फूलमालाएं पहनाकर स्वागत और सम्मानित किया। बीके शरद जी ने उनको 12 दिव्य ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए। इस अवसर पर चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि 12 दिव्य ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन करने के बाद मैं धन्य हो गया हूं। इस अवसर पर चौधरी राजपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद किया। मारुति कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर राजयोगी दयाराम जी ने कहा कि जब कोई भी मनुष्य हमारा अपमान करने का कार्य करता है तो उससे हमारे मान सम्मान को गहरा धक्का लगता है। अगर कोई शरीर धारी व्यक्ति आपके हित में कुछ कह भी दे तो समझ लेना कि भगवान अपको सम्मान दे रहा है। कोई दुनिया में आया है तो दुनिया से चला जायेगा। उस परमपिता परमात्मा में विश्वास रखते हुए अपने जीवन को खुशी खुशी व्यतीत करना मनुष्य का परम धर्म है। एक जन्म ऐसा भी है जो स्वयं हमारे सामने है। बरेली निवासी विशिष्ट अतिथि राजयोगी बीके यश जी ने कहा कि प्रेम के बाबा शिव बाबा हम सभी को स्नेह प्रदान करने के लिए आए हैं। ज्ञान में चलने के बाद मनुष्य के जीवन में विध्न भी अनेक आते हैं। तो उसके बाद भगवान हम सभी के विध्न दूर करने के लिए आ ही जाते हैं। बीके यश जी आगे कहते हैं कि मनुष्य के जीवन में चाहे जितने भी विध्न आए। मनुष्य को खुशी खुशी अपने जीवन का कार्य करते रहना चाहिए। एक दिन ऐसा आएगा जब परम पिता परमात्मा सभी मनुष्यों के विघ्नों को हर कर उनके जीवन में दिव्य प्रकाश का भंडार भर देगा। इस अवसर पर चौधरी राजपाल सिंह,भावेश शर्मा, पारुल चौहान,पंकज भदौरिया,राजयोगी बीके शरद जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीदी प्रभा जी,राजयोगिनी दीदी रीना,राजयोगिनी दीदी सर्वेश, राजयोगी बीके जगराज जी, सुरेश चौहान,अनीता रानी, परवेंद्र रानी आदि उपस्थित रहे।
