• Wed. Mar 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

योगी सरकार की योजनाओं से 46 हजार से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

ByMoradabadprahari

Mar 23, 2026

एनआरएलएम से 1.40 लाख परिवारों को मिला संबल, बीसी सखी और विद्युत सखी बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बन रहीं मुरादाबाद की महिलाएं

मातृत्व शिशु, कन्या विवाह सहायता और सामूहिक विवाह योजना से हजारों बेटियों के हाथ हुए पीले, खेल और बुनियादी सुविधाओं में भी मिला खास तवज्जो।

मुरादाबाद, 22 मार्च। जनपद में महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बीते नौ वर्षों में धरातल पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। योगी सरकार की योजनाओं ने न केवल ग्रामीण महिलाओं को घर की दहलीज से बाहर निकालकर रोजगार से जोड़ा है, बल्कि उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाकर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत भी लिखी है।’लखपति दीदी’ और स्वयं सहायता समूहों से संवरी तकदीरमुरादाबाद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत योजना आरम्भ से अब तक 12 हजार 804 समूहों का गठन कर 1,40,844 परिवारों को अच्छादित कर दिया गया है। इस मिशन ने महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर जबर्दस्त मजबूती दी है। जनपद में 61838 संभावित लखपति दीदी का चिन्हाकंन कर 56367 लखपति दीदी का डिजिटल आजीविका रजिस्टर भरा गया। इनमें से सबसे उत्साहजनक आंकड़ा यह है कि 46545 दीदियों की आय 1 लाख से अधिक पाई गई है। जनपद में 703 समूह सखी कार्यरत हैं जो ग्राम पंचायत स्तर पर समूहों को संचालित करने में विशेष योगदान प्रदान करती हैं और इनको इस कार्य हेतु मानदेय भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा जनपद में 42 रिक्त उचित दर की दुकान (राशन की दुकानें) और 18 प्रेरणा कैंटीन का संचालन भी महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है।बैंकिंग और बिजली व्यवस्था संभाल रहीं ‘सखियां’मुरादाबाद की ग्रामीण महिलाएं अब तकनीकी और वित्तीय मोर्चे पर भी किसी से पीछे नहीं हैं।जनपद में 266 विद्युत सखी कार्यरत हैं जो ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के बिजली बिल निकालने अथवा उनको जमा करने हेतु सुविधा प्रदान करती हैं। इनको इस कार्य हेतु प्रति बिल कमीशन मिलता है। जनपद में 540 बी0सी0 में से 469 बी0सी0 सखी ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं। ये महिलाएं ग्राम पंचायत स्तर पर मिनी बैंक स्थापित कर लेन-देन की सुविधा प्रदान करती हैं।मातृत्व सुरक्षा से लेकर बेटियों के विवाह तक सरकार का साथश्रम एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजनान्तर्गत अब तक 32980 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं, कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत 13880 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया है। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 से 2024-25 से अब तक 15677 जोड़ो का सामूहिक विवाह आयोजन कर रु0 7743.75 की धनराशि व्यय की जा चुकी है। इसी कड़ी में वर्ष 2025-26 हेतु अब तक 1636 जोडों का दिनांक 04.12.2025 व 05.12.2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुविधाओं और खेलों में भी महिलाओं का ध्यानजनपद में महिलाओं की बुनियादी और खेल सुविधाओं को भी बेहतर किया गया है। विकास भवन मुरादाबाद के सभी महिला शौचालयों में सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन लगाई गयी है। वहीं, खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर, मुरादाबाद के परिसर में बालिकाओं के लिए 24 बेडेड बालिका छात्रावास का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *