कांठ क्षेत्र के मुरादाबाद वन विभाग में तैनात वन डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

लखनऊ,अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 2026 के अवसर पर 21 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर लखनऊ में “अरण्य समागम” राष्ट्रीय वानिकी संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में तहसील कांठ क्षेत्र के मुरादाबाद वन विभाग में तैनात वन डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वन,वन्य जीव एवं प्राणी उद्यान विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना,राज्यमंत्री के.पी. मलिक सहित वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश के 19 राज्यों के पीसीसीएफ एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।
