
मुरादाबाद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस व एएचटीयू टीम द्वारा दिनांक 21/22.03.2026 की में रात्रि संयुक्त अभियान चलाया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर बुध बाजार स्थित होटल में दबिश दी गई, जहाँ अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मौके पर पुलिस टीम द्वारा 11 पुरुष व 03 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-27/2026 धारा 61(2) बीएनएस एवं 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि होटल में बाहरी जनपदों/दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही थीं। मुख्य अभियुक्त द्वारा ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कृत्य कराए जाते थे तथा महिलाओं को लालच/दबाव देकर इस कार्य में संलिप्त किया जाता था।
होटल मालिक मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। छापेमारी की बड़ी बातें
फरार: होटल मालिक सुरेन्द्र सिंह,फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।
स्थान: बुध बाजार स्थित होटल शेर -ऐ -पंजाब
गिरफ्तारी: 11 पुरुष और 3 महिलाएं (आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए)।
मुख्य आरोपी: गैंग का सरगना और मैनेजर राहुल गुप्ता (42 वर्ष) निवासी बुद्धि विहार, मझोला पुलिस की गिरफ्त में है।
बरामदगी का विवरण
15 अदद सेक्स वर्धक गोलियां ,23 कंडोम व 02 खाली रैपर ₹26,520/- नगद ,17 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
गिरफ्तार ग्राहक (मुरादाबाद निवासी) वसीम पुत्र कय्यूम – किसरोल, थाना नागफनी (31 वर्ष)
रेहान पुत्र रिजवान – करुला मंदिर वाली गली, थाना कटघर (19 वर्ष)
अमान पुत्र वकार अहमद ईदगाह छोटी मस्जिद, थाना गलशहीद (22 वर्ष)
विशाल पुत्र गुड्डू – इन्द्रा कॉलोनी, थाना कटघर (28 वर्ष)
कैफ पुत्र मो. अहमद किसरोल, थाना नागफनी (19 वर्ष)
शिवकुमार पुत्र स्व. कल्याण सिंह आशियाना कॉलोनी, सिविल लाइन (30 वर्ष)
विकास पुत्र जयप्रकाश दानिशाह की मिलक, थाना मझोला (38 वर्ष)
अरविंद पुत्र कुंवर पाल सिंह गोविन्द नगर, थाना कटघर (28 वर्ष)
अमन पुत्र उमेश – गोविन्द नगर, थाना कटघर (23 वर्ष)
कौशल पुत्र श्रीराम सिंह पीतल बस्ती, बल्देवपुरी, थाना कटघर (23 वर्ष)
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-1. श्रीमती सुनीता दहिया क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर मुरादाबाद2. श्री राजेश कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद3.श्री जवाहरलाल वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू जनपद मुरादाबाद4. उ0नि0 श्रीमती सुनीता चौधरी चौकी प्रभारी बुद्द बाजार थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद5. उ0नि0 गौरव कुमार चौकी प्रभारी नई बस्ती थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद6. उ0नि0 महावीर सिंह थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद7. उ0नि0 मनोज त्यागी थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद8. उ0नि0 अवधेश शर्मा थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद9. उ0नि0 महेश भारद्वाज तैनाती थाना थाना ए0एच0टी0यू जनपद मुरादाबाद10. उ0नि0 रोकी रानी तैनाती थाना थाना ए0एच0टी0यू जनपद मुरादाबाद11. हे0का0 विजय कुमार थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद12. का0 मनीष तोमर थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद 13. का0 संजय थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद 14. का0 निशांत मलिक थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद 15. का0 विनीत कुमार थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद16. म0का0 लता थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद17. म0का0 अन्नु थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद 18. म0का0 पूजा थाना कोतवाली नगर मुरादाबाद
मुरादाबाद पुलिस का अपीलः-जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध मुरादाबाद पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
