• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी से उत्तराखंड तक अवैध हथियार की सप्लाई का भंडाफोड़, सरगना समेत 3 गिरफ्तार।

ByMoradabadprahari

Mar 22, 2026

बोरे में लिपटे हुए 12 बम भी बरामद हुए हैं

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गैंग के सरगना दुष्यंत उर्फ दीपक सहित उसके दो साथियों ऋषभ और अजीम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे और कारतूसों का जखीरा मिला है।

भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है 315 बोर के तमंचे: कई तैयार अवैध असलहे।जिंदा कारतूस 60 से अधिक 315 बोर के कारतूस और 12 बोर के जिंदा कारतूस। भारी मात्रा में खाली खोखे बरामद किए हैं

गैंग का ‘मॉडस ऑपरेंडी’: मांग पर सप्लाई पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरोह का सरगना दुष्यंत उर्फ दीपक है, जिसके इशारे पर ऋषभ और अजीम काम करते थे। अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे इन अवैध हथियारों को तैयार कर ‘जरूरतमंद’ अपराधियों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि बोरे में लिपटे हुए 12 बम भी बरामद हुए हैं

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य अभियुक्त दुष्यंत शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही विभिन्न थानों में तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

,https://youtu.be/tfBrjVdozuQ?si=8kJiskaWviQx7dS6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *