• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद: अकीदत और शांति के साथ अदा की गई ईद की नमाज; पुलिस का रहा कड़ा पहरा

ByMoradabadprahari

Mar 21, 2026

मुरादाबाद में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की मुख्य ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाज़ियों ने नमाज अदा की और मुल्क में चैन, अमन और तरक्की की दुआ मांगी।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और ‘जमीन से लेकर आसमान तक’ सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए।

हजारों हाथ उठे दुआ में: ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब, देश की खुशहाली के लिए मांगी गई दुआएं। ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी और जमीन पर भारी पुलिस बल तैनात।

बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई नमाज, प्रशासन ने जताया आभार

सुबह से ही मुरादाबाद की सड़कों पर सफेद कुर्ता-पायजामा और रंग-बिरंगी टोपियां पहने लोगों का हुजूम ईदगाह की ओर बढ़ता दिखाई दिया। मुख्य ईदगाह में शहर इमाम ने नमाज संपन्न कराई, जिसके बाद फिजाओं में ‘ईद मुबारक’ की गूंज सुनाई दी। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया।

आसमान से जमीन तक ‘ प्रशासन की पैनी नजर’:संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम रहे।ड्रोन से आसमान से चप्पे-चप्पे की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की गई।भारी फोर्स: पीएसी (PAC), आरएएफ (RAF) और जनपदीय पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में भी खुफिया तंत्र सक्रिय रहा।

सीसीटीवी कंट्रोल: कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी गई ताकि कोई भी शरारती तत्व फिजा खराब न कर सके। अधिकारियों की मुस्तैदी:मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। ट्रैफिक रूट डाइवर्जन के चलते आम जनता को भी नमाज के दौरान कोई असुविधा नहीं हुई।मुरादाबाद की इस गंगा-जमुनी तहजीब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि त्यौहार खुशियों और एकता का पैगाम लाते हैं। प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से ईद का पर्व बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *