• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सुल्तान हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुल्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज

ByMoradabadprahari

Mar 20, 2026

मुरादाबाद, सर सैयद नगर (करूला) स्थित सुल्तान हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुल्तान आलम जुबेरी और उनके परिजनों पर कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट की संदिग्ध मौत के मामले में थाना पाकबड़ा में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के परिवार ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिलकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आई आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बहन फरहा नाज उर्फ जन्नत, सुल्तान हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थी। आरोप है कि 6 जनवरी 2026 को डॉक्टर सुल्तान और उनके सहयोगियों ने मिलकर एक साजिश के तहत फरहा नाज का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी।इस मामले में पुलिस ने लंबी जद्दोजहद के बाद 17 मार्च 2026 को थाना पाकबड़ा में मुकदमा दर्ज किया । नामजद आरोपी पुलिस रिकॉर्ड और एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, इस जघन्य अपराध में निम्नलिखित लोगों को नामजद किया गया है:

डॉ. सुल्तान आलम जुबेरी (संचालक, सुल्तान हॉस्पिटल)

महमूद आलम (डॉ. सुल्तान का भाई)

परवेज आलम (महमूद आलम का पुत्र)

डॉ. खान (P.M.R.O.) दर्ज की गई कानूनी धाराएं (BNS)मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है:

धारा 103 (1): हत्या (Murder) BNS की धारा 140 (1): फिरौती या हत्या के इरादे से अपहरण (Kidnapping)धारा 61 (2): आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy)

पीड़ित परिवार ने जताई जान का खतरा एसएसपी को सौंपे गए पत्र में प्रार्थिनी ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रार्थिनी का कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं और वे लगातार परिवार को केस वापस लेने के लिए डरा-धमका रहे हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मामले में अस्पताल प्रशासन या डॉ. सुल्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *