
मैनाठेर पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई; सफेद बलेनो कार, अवैध असलहे और नकदी बरामद
बिलारी/मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक लिया है। थाना मैनाठेर पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिलारी क्षेत्र के उमरी-सब्जीपुर रोड पर घेराबंदी कर 5 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी इलाके के एक बड़े व्यापारी के अपहरण की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस के अनुसार, यह सफलता 16 मार्च की देर रात फरीदपुर अंडरपास के पास सघन चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि उमरी-सब्जीपुर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के पास एक सफेद बलेनो कार में कुछ संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मैनाठेर पुलिस और SOG टीम ने बिना समय गवाए बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी।
इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: 1-सारिक 2- इमरान 3. जाने आलम 4. रिजवान 5. इमरान
भारी मात्रा में असलहे बरामद तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से हथियारों का जखीरा और संदिग्ध नकदी बरामद हुई है:01 देशी पिस्तौल (32 बोर)03 तमंचे और कई जिंदा कारतूस₹8,160 की नगद राशि वारदात में इस्तेमाल होने वाली सफेद बलेनो कार बरामद की है प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अपराधी क्षेत्र के एक नामचीन व्यापारी के अपहरण की योजना बना रहे थे और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
