डबल इंजन की रफ्तार: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 09 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुरादाबाद शहर स्थित पंचायत भवन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय जनप्रतिनिधियों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश में हुए क्रांतिकारी बदलावों और उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा।

एक्सप्रेसवे और बुनियादी ढांचे में अव्वल
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। प्रदेश अब ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है। 2017 से पहले जहां कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती थी, वहीं आज रिकॉर्ड संख्या में एक्सप्रेसवे तैयार किए गए हैं, जिससे मुरादाबाद सहित पूरे प्रदेश में व्यापार और आवागमन की गति बढ़ी है।
बिजली आपूर्ति: अंधेरे से उजाले की ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 2017 से पूर्व की बिजली व्यवस्था और वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए बताया गया कि 2017 से पहले: बिजली की स्थिति दयनीय थी, वीआईपी जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं था।वर्तमान सुधार: आज मुरादाबाद सहित प्रदेश के हर कोने में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला मुख्यालयों से लेकर गांवों तक बिजली के बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
अन्नदाता की खुशहाली और निवेश का माहौल
किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 2016 के मुकाबले आज किसान की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पैसा, रिकॉर्ड खरीद और खाद-बीज की उपलब्धता ने किसानों को सशक्त बनाया है।
साथ ही, उत्तर प्रदेश में निवेश के बड़े अवसर पैदा हुए हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था और सरकारी नीतियों के कारण आज देश-दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुले हैं।
सुरक्षा और सुशासन: कानून व्यवस्था में सुधार से आम जन में बढ़ा विश्वास।
हवाई सेवाओं का विस्तार: मुरादाबाद से उड़ान हुई आसान जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से एयर कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब हवाई सेवाओं के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है।


कार्यक्रम में गोपाल अंजन जयपाल सिंह व्यस्त विधायक ठाकुर रामवीर सिंह , गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष दीपक गोयल , जिलापंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली, मेयर विनोद अग्रवाल,मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज सिंह , मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्यचिकित्सा अधिकारी कुलदीप सिंह, आदि मौजूद रहे

